किसान भाइयों, आज हम समझेंगे कि नीम की निंबोलीयों से एक शक्तिशाली पेस्टिसाइड (कीटनाशक) और फर्टिलाइजर कैसे बना सकते हैं | नीम की निंबोलीयों से बना कीटनाशक सभी तरह के कीटों पर प्रभावी है | यह सभी तरह के रस चूसने वाले कीटों, उड़ने वाले कीट-पतंगे, सुनडी, व्हाइटफ्लाई व् माइट इत्यादि | यह सभी प्रकार के कीटों को मारता भी है और उनकी प्रजनन क्रिया का विनाश करता हैं, साथ में इन कीटों को एक स्टेज से दूसरी स्टेज में कन्वर्ट होने से भी रोकता है |
नीम के पौधे की सबसे अच्छी बात यह है कि यह लगभग पूरे भारतवर्ष में पाया जाता है |किसान भाई उससे प्राप्त निंबोलीयों से खरपतवार नाशक + फर्टिलाइजर बना सकते हैं | वह भी बिना कोई खर्च किए क्योंकि जितने निंबोली आपको इस खरपतवार नाशक बनाने के लिए चाहिए उतना ही तो आपको किसी भी एक पेड़ के नीचे 2 से 3 दिन की निंबोलीयों इकट्ठा करने पर प्राप्त हो जाएंगी |
नो: | सामग्री | मात्रा |
1 | नीम की निंबोलीयों | 5 (KG) |
2 | पानी | 16 से 18 लीटर |
आइए समझे नीम की निंबोलीयों से सबसे सस्ता और सबसे अच्छा घर पर खरपतवार नाशक / कीटनाशक कैसे बना सकते हैं :-
- नीम से प्राप्त निंबोलीयों को किसी छायादार स्थान पर सुखा लें |
- जब निंबोलीया अच्छी तरह सूख जाएं उसके उपरांत इनको ओखली में कूट लें, अगर आपके पास ओखली नहीं है तो ईट या पत्थर की सहायता से बारीक कर ले |
- लेकिन ध्यान रहे निंबोलीयों को अत्यधिक बारीक ना करें इसको मोटा-पतला रहने दे ( निंबोलीयों का बारीक पाउडर ना बनाये )
- निंबोलीयों को कितना बारिक करना है नीचे दी गई फोटो की सहायता से आइडिया लगा सकते हैं |
- 5 किलो नीम की निंबोलीयों के पाउडर को लगभग 16 से 18 KG पानी में 24 घंटे के लिए भिगो दें और किसी अंधेरे या छाया वाले कमरे में रख दे |
- 24 घंटे के उपरांत इस घोल को लकड़ी के डंडे से अच्छी तरह मिक्स कर ले |
- उसके उपरांत नीम की निंबोलीयों के घोल को कपड़े की सहायता से छान ले |
- नीम की निंबोलीओ के घोल को कपड़े की सहायता से छान के उपरांत लिक्विड (नीम की निंबोली से प्राप्त द्रव्य ) की मात्रा को चेक कर ले | अगर यह 15 KG के आसपास है तो इसमें लगभग 85 kg पानी और मिक्स कर ले
- नीम की निंबोलीयों से प्राप्त द्रव को NSKE कहा जाता है |
- NSKE और पानी के मिलान होने के उपरांत यह लगभग आपके पास 100 लीटर होना चाहिए (5% NSKE + 95% पानी)
PH क्या है ? मिट्टी के PH की जांच घर पर कैसे करें |
पौधों के लिए मुख्यत: 16 पोषक तत्व
नीम की निंबोलीयों से प्राप्त NSKE को फसलों पर कैसे प्रयोग करें:-
लगभग 80 से 100 लीटर NSKE 1 एकड़ के लिए काफी है | NSKE मिक्स घोल को डायरेक्ट फसल पर स्प्रे कर सकते हैं स्प्रे करते समय ध्यान रहे यह पौधे के हर भाग को कवर कर ले |
नीम की निंबोलीयों का फसलों पर स्प्रे करने के क्या-क्या फायदे है:-
- नीम की निंबोलीयों से बने कीटनाशक स्प्रे से फसलों के कीट नष्ट हो जाते हैं या खेत से भाग जाते हैं |
- नीम की निंबोलीयों बहुत बढ़िया कीटनाशक तो है ही साथ में इसके अंदर पौधे के लिए मिनरल, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट व् अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पौधे की बढ़वार के लिए बहुत ही फायदेमंद है |
- नीम ऑयल बनाना और या खरीदना दोनों ही बहुत महंगा है लेकिन नीम की निंबोलीयों से बना कीटनाशक नीम ऑयल से भी ज्यादा प्रभावी है |
- नीम की निंबोलीयों से बना कीटनाशक सबसे सस्ता और प्रभावी कीटनाशक है |
- इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह जैविक कीटनाशक है | इसके प्रयोग से मनुष्य व् पशु पर कोई कुप्रभाव नहीं पड़ता है |
- फसलों पर स्प्रे करने के पश्चात यह लगभग है 8 से 10 दिन तक इसका प्रभाव रहते हैं |
नीम की निंबोलीयों को छाने के पश्चात जो वेस्ट बचता है उसको सुखाकर किसी छायादार जगह पर स्टोर कर ले और जब भी खेत में फसलों के लिए बेड बनाएं इस सामग्री को आप मिट्टी में नीम खाद की जगह इसका प्रयोग कर सकते हैं | यह लगभग मार्केट में मिलने वाले नियम खाद से 3 से 4 गुना ज्यादा बेहतर है |
नीम की निंबोलीयों के वेस्ट को मिट्टी में मिक्स करने से मिट्टी में होने वाले मिट्टी जनित रोग जैसे निमातोड़, दीमक, व्हाइट ग्रब व मिट्टी में पाए जाने वाले हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करता है |
2 thoughts on “नीम की निंबोलीयों से कीटनाशक कैसे बना सकते हैं ?”