कृषि सिंचाई योजना 2022
भारत में अभी काफी बड़े भूभाग पर कृषि बारिश पर निर्भर करती है. भारत सरकार कृषि सिंचाई योजना :PMKSY, योजना के तहत किसानों को बारिश पर निर्भरता कम करना चाहते हैं व मॉडर्न टेक्नोलॉजी सिंचाई परियोजना सब्सिडी पर किसानों को प्रदान कर रहे हैं | इस योजना के अंतर्गत सरकार ने किसानों के लिए सिंचाई उपकरणों के लिए सब्सिडी प्रदान करने की तैयारी की है। कृषि सिंचाई योजना 2022 :PMKSY सब्सिडी किसानों को उन सभी योजनाओं के लिए भी प्रदान की जायेगी जिसमे पानी की बचत, कम महनत और साथ ही खर्चे की भी सही तरह से बचत हो सकेगी।
PM कृषि सिंचाई परियोजना के तहत किसानों को 50% से लेकर 90% तक सब्सिडी प्रदान की जा रही है ताकि किसान कम लागत लगाकर आधुनिक तकनीक की सिंचाई यंत्र खरीद सकें |
ड्रिप प्रणाली व स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली से फसलों में बढ़ोतरी और साथ ही पानी की कम मात्रा इस्तेमाल होती है। इस उपलक्ष में सरकार प्रोत्साहन के रूप में किसानों को 85% सब्सिडी मुहैया करा रही है।हमारे देश की अर्थव्यवस्था का लगभग आधा हिस्सा कृषि क्षेत्रों पर निर्भर करता हैं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जिसका उद्देश्य “हर खेत को पानी” पहुँचाना है.
टपक सिंचाई /Drip irrigation
टपक सिंचाई (Drip irrigation), सिंचाई की वह विधि है, जिसमें जल को मंद गति से बूँद-बूँद के रूप में फसलों के जड़ क्षेत्र में एक छोटी व्यास की प्लास्टिक पाइप से प्रदान किया जाता है। इस सिंचाई विधि का आविष्कार सर्वप्रथम इसराइल में हुआ था | जिसका प्रयोग आज दुनिया के अनेक देशों में हो रहा है। इस विधि में जल का उपयोग अल्पव्ययी तरीके से होता है जिससे सतह वाष्पन एवं भूमि रिसाव से जल की हानि कम से कम होती है। उपयोग फल बगीचों की सिंचाई हेतु किया जाता है। टपक सिंचाई ने लवणीय भूमि पर फल बगीचों को सफलतापूर्वक उगाने को संभव कर दिखाया है। इस सिंचाई विधि में उर्वरकों को घोल के रूप में भी प्रदान किया जाता है। टपक सिंचाई उन क्षेत्रों के लिए अत्यन्त ही उपयुक्त है जहाँ जल की कमी होती है, खेती की जमीन असमतल होती है और सिंचाई प्रक्रिया खर्चीली होती है।
फव्वारा स्प्रिंकल विधि सिंचाई |
इस फव्वारा (स्प्रिंकल) सिंचाई स्प्रिंकल विधि से सिंचाई में पानी को छिड़काव के रूप में किया जाता है, जिससे पानी पौधों पर बारिश की बूंदों की तरह पड़ता है। पानी की बचत और उत्पादकता के हिसाब से स्प्रिंकल विधि ज्यादा उपयोगी मानी जाती है। स्प्रिंकल विधि सिंचाई सिंचाई तकनीक ज्यादा लाभदायक साबित हो रहा है। यह एक बहुत ही प्रचलित विधि है जिसके द्वारा पानी की लगभग 30-50 प्रतिशत तक बचत की जा सकती है। देश में लगभग सात लाख हैक्टर भूमि में इसका प्रयोग हो रहा है।
यह फव्वारा स्प्रिंकल विधि सिंचाई बलुई मिट्टी, ऊंची-नीची जमीन तथा जहां पर पानी कम उपलब्ध है वहां पर प्रयोग की जाती है। इस विधि के द्वारा गेहूँ, कपास, मूंगफली, तम्बाकू तथा अन्य फसलों में सिंचाई की जा सकती है। इस विधि के द्वारा सिंचाई करने पर पौधों की देखरेख पर खर्च कम लगता है तथा रोग भी कम लगते हैं।
योजना के लाभार्थी/पात्रता :
- इस योजना का लाभ सभी वर्ग के कृषकों के लिए अनुमन्य है।
- इस योजना का लाभ सहकारी समिति के सदस्यों, सेल्फ हेल्प ग्रुप, इनकार्पोरेटेड कम्पनीज, पंचायती राज संस्थाओं, गैर सहकारी संस्थाओं, ट्रस्ट्स, उत्पादक कृषकों के समूह के सदस्यों को भी अनुमन्य।
- ऐसे लाभार्थियों/संस्थाओं को भी योजना का लाभ अनुमन्य होगा जो संविदा खेती (कान्टै्क्ट फार्मिंग) अथवा न्यूनतम 07 वर्ष के लीज एग्रीमेन्ट की भूमि पर बागवानी/खेती करते हैं।
- एक लाभार्थी कृषक/संस्था को उसी भू-भाग पर दूसरी बार 7 वर्ष के पश्चात् ही योजना का लाभ अनुमन्य होगा।
- लाभार्थी कृषक अनुदान के अतिरिक्त अवशेष धनराशि स्वयं के स्रोत से अथवा ऋण प्राप्त कर वहन करने हेतु सक्षम व सहमत हों।
कृषि सिंचाई योजना:PMKSY, के लाभ
- योजना के अंतर्गत किसानों को सब्सिडी प्रदान की जायेगी।
- 2 दिन के प्रशिक्षण में प्रणाली और योजना की तकनिकी जानकारी साझा की जायेगी।
- 40-50 प्रतिशत पानी की बचत हो पायेगी
- 40-60 प्रतिशत कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी एवं उपज के गुणवत्ता में तेज़ी आएगी।
- किसान टोल फ्री किसान कॉल सेंटर 1800-180-1551 से भी जानकारी ले सकते हैं।
कृषि सिंचाई योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया – PMKSY 2022-23 Apply
यहाँ पर योजना से सम्बंधित हर जानकारी आधिकारिक पोर्टल pmksy.gov.in पर देख सकते हैं |
किसान अपने प्रदेश की कृषि विभाग वेबसाइट पर जाकर आवेदन से सम्बंधित जानकरी प्राप्त कर सकता है |
Vermicompost meaning (वर्मीकम्पोस्ट) क्या है ? मुख्यतः केंचुए द्वारा तैयार …
जीव-अमृत क्या है ? (जीवामृत) -श्री सुभाष पालेकर जी एक …
मटका खाद बनाने की विधि मटका खाद(matka khad) के बारे …
नीमास्त्र ( नीम अस्त्र ) क्या है ? और इसे …
CVR soil तकनीक क्या है ? क्या मिट्टी के छिड़काव …
वेस्ट डी कंपोजर क्या है व इसको खेत में कैसे …
ऑर्गेनिक या प्राकृतिक खेती की शुरुआत कैसे करें ? जिस …
बोर्डो मिश्रण क्या है | इसे घर पर कैसे बना …
किसानों की आमदनी 100% डबल होगी | कृषि घाटे घाटे …
पंचगव्य क्या है, इसे कैसे बनाएं और कैसे कृषि में …
[hfe_template id=’17’]