कृषि संबंधित सब्सिडी-2022

कृषि संबंधित सब्सिडी-2022

 

कृषि विभाग में 2022 के लिए अनेकों कृषि संबंधित सब्सिडी घोषित की हैं आइए जाने किस फसल पर क्या सब्सिडी मिल सकती है |

स्टोबेरी की खेती पर सब्सिडी |

अगर आप स्टोबेरी की खेती करने जा रहे हैं तो MIDH विभाग की तरफ से ₹50000 पर एकड़ की सब्सिडी दी जाएगी |

बेर,अमरूद ,किन्नू या नींबू  की खेती पर सब्सिडी |

अगर कोई किसान बेर की फसल खेत में लगाता है तो उसे लगभग ₹8000 पर एकड़ के हिसाब से सब्सिडी दी जाएगी |
अगर कोई किसान अमरूद का बाग लगाना चाहता हैं तो उसके लिए लगभग 50% सब्सिडी के साथ ₹11500 से ₹16000 उपलब्ध कराए जाएंगे | इसके अलावा अगर कोई किसान किन्नू या नींबू से संबंधित बाग लगाता है तो उसे भी लगभग ₹12000 पर एकड़ के हिसाब से सब्सिडी दी जाएगी |

आंवला की खेती पर सब्सिडी |

करोना के इस कठिन समय में आंवला बहुत ही उपयोगी फल साबित हुआ है | इसकी डिमांड को देखते हुए सरकार ने आंवले का बगीचा लगाने पर लगभग ₹15000 का अनुदान प्रदान किया जाएगा |

ऊपर जो विभिन्न बागवानी संबंधी सब्सिडी बताई गई है वह पहले साल के अलावा दूसरे साल भी लगभग 20% और तीसरे साल भी लगभग 20 % अलग से सब्सिडी दी जाएगी ताकि किसान अपने बाग की देखभाल संबंधी कार्य आसानी से कर सके |
लेकिन दूसरे साल और तीसरे साल की सब्सिडी प्राप्त करने के लिए खेत में लगभग दूसरे साल 75% पौधे होने चाहिए और तीसरे साल लगभग 90 % पौधे सही अवस्था में (बड़वार अवस्था) में होना ही चाहिए |

जैविक खाद पर सब्सिडी |

अगर कोई किसान अपने बाग के लिए जैविक खाद जैसे नीम तेल, नीम खली, वर्मी कंपोस्ट इत्यादि प्रयोग करता है तो उसे लगभग ₹1200 पर एकड़ की सब्सिडी दी जाएगी |
अगर कोई किसान अपने खेत में धान की फसल नहीं लगाते हैं तो उसे लगभग ₹7000 की सब्सिडी प्रदान की जाएगी और अगर किसान धान की फसल की जगह सब्जी या बागवानी संबंधित फसल अपने खेत में लगाता है तो ₹8000 अलग से दिए जाएंगे | तो यह राशि कुल मिलाकर 7000 +8000 = ₹15000 किसान को अनुदान दिया जाएगा |

फूलों की खेती पर सब्सिडी |

अगर किसान 1 एकड़ खेत में फूलों की खेती करता है तो लगभग ₹6400 की सब्सिडी प्रदान की जाएगी |

उपरोक्त ऊपर दी गई सारी स्कीम का फायदा या अप्लाई करने के लिए हरियाणा सरकार ने एक ऐप लॉन्च किया है जिसका नाम खुशहाली बागवानी पोर्टल है | खुशाली बागवानी पोर्टल पर जाकर आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और उपरोक्त दी गई स्कीम विस्तार से समझ सकते हैं |
http://hortharyana.gov.in

 पॉलीहाउस लगाने पर सब्सिडी |

अगर कोई किसान पॉलीहाउस लगाना चाहता है तो उसे कुल कीमत के लगभग 50% केंद्र सरकार से सब्सिडी मिलेगी और 15% राज्य सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाएगी| पोली हाउस के लगाने के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

Polyhouse-पॉलीहाउस पर सब्सिडी ?

मॉडर्न एग्रीकल्चर से संबंधित ट्रेनिंग

अगर किसी किसान को मॉडर्न एग्रीकल्चर से संबंधित ट्रेनिंग करनी है तो कृषि विभाग के एक्सीलेंस सेंटर (इंडो-इसराइल सेंटर) या नेशनल हॉर्टिकल्चर ट्रेनिंग सेंटर से किसान ट्रेनिंग कर सकते हैं |


Vermicompost meaning (वर्मीकम्पोस्ट) क्या है ? मुख्यतः केंचुए द्वारा तैयार …


जीव-अमृत क्या है ? (जीवामृत) -श्री सुभाष पालेकर जी एक …


मटका खाद बनाने की विधि मटका खाद(matka khad) के बारे …


नीमास्त्र ( नीम अस्त्र ) क्या है ? और इसे …


CVR soil तकनीक क्या है ? क्या मिट्टी के छिड़काव …


वेस्ट डी कंपोजर क्या है व इसको खेत में कैसे …


ऑर्गेनिक या प्राकृतिक खेती की शुरुआत कैसे करें ? जिस …


बोर्डो मिश्रण क्या है | इसे घर पर कैसे बना …


किसानों की आमदनी 100% डबल होगी | कृषि घाटे घाटे …


पंचगव्य क्या है, इसे कैसे बनाएं और कैसे कृषि में …
[hfe_template id=’17’]

1 thought on “कृषि संबंधित सब्सिडी-2022”

Leave a Comment