गर्मियों में पौधे के लिए संपूर्ण पोषक तत्व वाली-जैविक तरल खाद
ग्रीष्म काल के मौसम में पौधों की जड़ों का तापमान 30 डिग्री से अधिक होने पर वह भोजन/ खाद ग्रहण नहीं कर पाते हैं | चाहे आप कितने भी अच्छे खाद डालो लेकिन उनका रिजल्ट केवल 15 से 20 परसेंट ही प्राप्त होता है | गर्मी अधिक होने के कारण है पौधा केवल 15-20% ही भोजन बना पाता है, बाकी खाद पानी के साथ नीचे लीचिंग हो जाता है | आइए समझे गर्मियों में ऐसा कौन सा खाद डालें जिससे पौधों की सूक्ष्म पोषक तत्व और मुख्य पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाए |
गर्मियों में पौधे के लिए संपूर्ण पोषक तत्व वाली खाद बनाने के लिए नीचे दी गई सामग्री चाहिए:-
No. |
सामग्री |
मात्रा |
1 |
गाय का ताजा गोबर |
20 KG |
2 |
गोमूत्र |
20 Litter |
3 |
सरसों की खली |
02 KG |
4 |
उड़द की दाल |
02 KG |
5 |
पुराना गुड |
02 KG |
जैविक तरल खाद बनाने की विधि:-
जैविक तरल खाद बनाने के लिए हमें लगभग 50 से 60 लीटर का बड़ा मटका चाहिए | जिसको हमें मिट्टी में दबा के रखना है केवल मुंह /ऊपर वाला पार्ट सी खुला होना चाहिए | अगर बड़ा मटका मिल नहीं रहा है तो उसकी जगह कोई प्लास्टिक का ड्रम भी उपयोग कर सकते हैं | लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी भी धातु वाले बर्तन का प्रयोग है नहीं करना है केवल मिट्टी का मटका या प्लास्टिक के ड्रम का ही प्रयोग करना है और उसको भी मिट्टी में दबा के रखना है |
इसके उपरांत इसमें गाय का ताजा गोबर 20 किलो, गोमूत्र 20 लीटर, सरसों की खली-02 किलो, पुराना गुड 02 केजी और उड़द की दाल 2 केजी | यह सभी सामग्री को मिट्टी में दबे हुए मटके में डालकर अच्छी तरह गोल करके ऊपर से उसका मुंह बंद कर दे |
इसके उपरांत 5 दिन के लिए इसको छोड़ दें |5 दिन के उपरांत यह खाद बनकर तैयार हैं | अब आप इसको 1 एकड़ में प्रयोग में ले सकते हैं | प्रयोग में लेने से पहले आप जिस भी विधि से आप खेत में पानी लगाते हैं, चाहे आप ड्रिप इरिगेशन, खुले में ट्यूब बल या फॉगर विधि- उसी के अनुरूप इस खाद में पानी मिक्स कर ले और खेत में चला दे |
यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है, यह जैविक तरल खाद 5 दिन के बाद बनकर तैयार हो जाएगी और अगले 3 दिन के अंदर इसको उपयोग करना है अगर हम 3 दिन के बाद इसका उपयोग करते हैं तो जैविक तरल खाद में मौजूद पोषक तत्व व सूक्ष्म जीवओ की मात्रा कम होती चली जाएगी और हानिकारक है जीव उत्पन्न होना शुरू हो जाते हैं तो इसलिए इस जैविक तरल खाद को हमें 3 दिन के अंदर ही उपयोग करना है |
जैविक तरल खाद को बनाते समय और उपयोग करते समय किन किन बातों का ध्यान रखें:-
- 5 दिन बाद जब जैविक तरल खाद तैयार हो जाए, इसको लकड़ी के डंडे के साथ लगभग 10 मिनट क्लॉक वाइज और 10 मिनट एंटी क्लॉक वाइज घुमाना चाहिए ताकि जैविक तरल खाद अच्छी तरह मिक्स हो जाए
- जैविक तरल खाद को बनाते समय मिट्टी या प्लास्टिक के ड्रम का ही प्रयोग करें |
- जैविक तरल खाद को मिक्स करने के लिए केवल लकड़ी के डंडे का प्रयोग करें |
- खाद को छाया में रखें | अंधकार वाली जगह या कमरा उपयुक्त रहता है
- बर्तन का मुंह बंद करने से पहले जैविक तरल खाद को अच्छी तरह मिक्स कर ले |
- इस खाद को स्प्रे विधि में प्रयोग ना करें |
- जैविक तरल खाद 5 दिन में तैयार हो जाएगी उसके अगले 3 दिन के अंदर हमें इसका उपयोग करना है |
- खाद में जरूरत अनुसार पानी अवश्य मिक्स कर ले आनथा यह फसल को जला देगी |
जैविक तरल खाद के लाभ
- यह खाद गर्मी जैसे कठोर मौसम में भी पौधों का संपूर्ण पोषण करती है |
- इसका उपयोग फलदार पौधों में सब्जियों वह अनाज वाली फसलों में किया जा सकता है
- इस खाद के उपयोग से जमीन में फर्मेंटेशन व सूक्ष्मजीवों की मात्रा बढ़ेगी |
- इस खाद को लगभग 10 से 15 दिन के बाद पुनः प्रयोग कर सकते हैं |
- मिट्टी भूर-भूरी हो जाएगी
Vermicompost meaning (वर्मीकम्पोस्ट) क्या है ? मुख्यतः केंचुए द्वारा तैयार …
जीव-अमृत क्या है ? (जीवामृत) -श्री सुभाष पालेकर जी एक …
मटका खाद बनाने की विधि मटका खाद(matka khad) के बारे …
नीमास्त्र ( नीम अस्त्र ) क्या है ? और इसे …
CVR soil तकनीक क्या है ? क्या मिट्टी के छिड़काव …
वेस्ट डी कंपोजर क्या है व इसको खेत में कैसे …
ऑर्गेनिक या प्राकृतिक खेती की शुरुआत कैसे करें ? जिस …
बोर्डो मिश्रण क्या है | इसे घर पर कैसे बना …
किसानों की आमदनी 100% डबल होगी | कृषि घाटे घाटे …
पंचगव्य क्या है, इसे कैसे बनाएं और कैसे कृषि में …
[hfe_template id=’17’]