PH क्या है ? मिट्टी के PH की जांच घर पर कैसे करें |

मिट्टी के PH: पीएच खेत की मिट्‌टी के स्वास्थ्य मापने का पैमाना है। यदि मिट्‌टी का PH 5.5 से 7.5 मान के बीच हो तो मिट्टी स्वस्थ है। ऐसी मिट्टी उर्वरकों को 80% तक ग्रहण कर लेती हैं | यदि 6.0 PH लेवल से कम हो तो मिट्‌टी अम्लीय ( एसिडिक) होने लगती है। यदि पीएच मान 7.5 PH लेवल से ज्यादा है तो खेत की मिट्‌टी क्षारीयता( एल्कलाइन ) की ओर बढ़ रही है।

साधारणतया जहां बारिश ज्यादा होती हैं वहां की मिट्टी का PH कम होता है और जिस क्षेत्र में बारिश कम होती है वहां पर मिट्टी का PH अधिक होता है | भारत में मुख्य: 3 PH मान से लेकर 10 PH मान तक की मिट्टी पाई जाती है |आमतौर पर ज्यादा वर्षा वाले क्षेत्रों में 5 से 7 पीएच मान पाए जाते हैं और कम वर्षा वाले क्षेत्रों में 6.5 से 9.0 पीएच मान पाया जाता है |



PH जांच के लिए मिट्टी प्राप्त करने की विधि :-

सर्वप्रथम हम खेत से मिट्टी के नमूने प्राप्त करने की विधि समझेगे | यह मुख्यत दो प्रकार से प्राप्त की जाती है |

पाइप विधि : मिट्टी का नमूना प्राप्त करने के लिए यह विधि सबसे सटीक और विश्वसनीय है इस विधि में 2 से 3 इंच का पाइप लें और उसको लगभग है 5 से 6 इंच की गहराई तक मिट्टी में लेकर जाएंगे उसके उपरांत पाइप को बाहर निकाल लेंगे और इस पाइप के अंदर जो मिट्टी का नमूना प्राप्त हुई है उसे किसी बर्तन में इकट्ठा कर लें |

इससे  हम  खेत के हर कोने व खेत के मध्य भाग से भी पाइप की सहायता से मिट्टी के नमूने प्राप्त करेंगे | एक खेत से लगभग चार से पांच मिटटी के नमूने प्राप्त करेगे | सभी मिट्टी के नमूनों को मिक्स कर ले और उसमें से लगभग है 250 से 300 ग्राम मिट्टी टेस्टिंग के लिए प्राप्त कर ले |

वी आकार विधि :- इस विधि में खेत में इंग्लिश के V के आकार का गड्ढा खोदेंगे | गड्ढा खोदने के लिए हम कसी या खुरपी का प्रयोग कर सकते हैं | गड्ढे की गहराई गड्ढे लगभग 5 से 6 इंच ही रखेंगे | खुदाई से प्राप्त मिट्टी को बाहर निकाल देंगे |

उसके उपरांत खुरपी की सहायता से गड्ढे के अंदर से गड्ढे  V साइड से ऊपर से नीचे तक मिट्टी उतारेंगे और उसे एक बर्तन में कट्ठा कर लेंगे ऐसे हम खेत के हर कोने व मध्य भाग से मिट्टी के नमूने इकट्ठे करेंगे और इन सब को एक बर्तन में इकट्ठे करके मिक्स कर लेंगे |

मिक्स मिट्टी से लगभग 250 से 300 ग्राम मिट्टी का नमूना टेस्टिंग के लिए अलग कर लेंगे |

पौधों के पोषण के लिए आवश्यक 16 तत्व कौन कौन से हैं ? आइए इन्हें विस्तार से समझे |


खेत से मिट्टी का नमूना लेते समय क्या क्या सावधानी रखें |

  1. मिट्टी का नमूना प्राप्त करते समय खेत की मेड से लगभग 3 से 4 मीटर खेत के अंदर से ही ले |
  2. नमूने के लिए प्राप्त मिट्टी को अच्छी तरह मिक्स करें |
  3. मिट्टी के नमूनों के अंदर घास फूस कंकर पत्थर नहीं होनी चाहिए | अगर है तो उसको अलग कर ले अन्यथा हम मिट्टी की जांच के रिजल्ट सही नहीं आएंगे |
  4. खेत सुखा होना चाहिए | गीले खेत से मिट्टी का नमूना प्राप्त नहीं करना चाहिए |
  5. अगर खेत में पेड़ है तो उसकी छाया से भी मिट्टी का नमूना ना ले |
  6. खड़ी फसल से भी मिट्टी का नमूना न ले क्योंकि हम फसलों में उर्वको का प्रयोग करते रहते हैं जिसके कारण मिट्टी के सही रिजल्ट नहीं प्राप्त हो पाएंगे | 

मिट्टी की जांच के साधन: –

किसान मिट्टी की जांच अपने आसपास लैब में भी करवा सकते हैं | इसके अलावा मिट्टी जांच करने का एक छोटा सा यंत्र आता है जिसकी कीमत ₹ 500 से लेकर 1000 है | इसे  किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे ऐमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट आदि से खरीद सकते हैं  |

इसके अलावा एक 10 से ₹15 की एक PH  लिटमस पेपर आता है जिसकी सहायता से किसान अपने मिट्टी की जांच कर सकता है | PH  लिटमस पेपर को किसी भी बीज, खाद दवाई या किसी भी स्टेशन भी या बुक शॉप पर से खरीद सकते हैं |

मिट्टी की जाँच फ्री में कैसे करवाये ?


मिट्टी के PH की जांच घर पर कैसे करें:

PH की जांच करने के लिए मुख्यतः तीन विधियों का प्रयोग होता है

  • PH लिटमस पेपर द्वारा
  • पीएच मीटर द्वारा

PH लिटमस पेपर द्वारा :-

ऊपर हमने खेत से मिट्टी प्राप्त करने की विधि समझी थी अब लिटमस पेपर की सहायता से मिट्टी के नमूने से उसका PH निकलेगे | PH निकालने के लिए हमें 1 कांच का गिलास फिल्टर वाटर या डिजिटल वाटर चाहिये | इसमें 150 से 200 ग्राम मिट्टी डालेंगे पानी और मिट्टी को अच्छी तरह मिक्स कर लें |

मिक्स करने के बाद 2 मिनट के लिए इस सलूशन को ऐसे ही छोड़ दे | इसके बाद PH लिटमस पेपर को इस पानी में 10 सेकेंड के लिए डालेगे | पानी से PH लिटमस पेपर को निकने के उपरांत थोडा हिला कर सूखा ले |

PH लिटमस पेपर के सूखने के उपरांत हम देखेंगे इसका रंग बदल गया है बदले हुए रंग को हम लिटमस पेपर कलर कार्ड से मैच करेगे | कार्ड के जिस रंग (कलर) से लिटमस पेपर मैच करेगा वह उस खेत का पीएच मान होगा |

पीएच मीटर द्वारा :-

पीएच मीटर से चेक करना है बहुत ही आसान है इससे आप अपने खेत में ले जाकर 4 से 5 इंच गहरे मिट्टी में गहराई में ले जाने पर मीटर पर उसकी पीएच वैल्यू आ जाएगी |

soil PH meter


कम पीएच मान की मिट्टी :-

कम पीएच मान की मिट्टी में मैगनीज और एलमुनियम अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है | ऐसी मिट्टी में कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी हो जाती है और फास्फोरस और मोनिब्डेनम नामक जरूरी पोषक तत्वों की अत्यधिक कमी हो जाती है |

ठीक करने के उपाय: खेत में चुने का प्रयोग कर सकते है |

अधिक पीएच मान की मिट्टी :-

अभिक पीएच मान की मिट्टी में मैगनीज और एलमुनियम कम मात्रा में पाया जाता है | ऐसी मिट्टी में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक हो जाती है | और अन्य पोषक तत्वों की कमी या अधिकता हो जाती है |

ठीक करने के उपाय: खेत में अमोनियम सल्फेट (जिप्सम) का प्रयोग करें |

मृदा का नाम

pH परास (रेंज)

Ultra-acidic

< 3.5

Extremely acidic

3.5–4.4

Very strongly acidic

4.5–5.0

Strongly acidic

5.1–5.5

Moderately acidic

5.6–6.0

Slightly acidic

6.1–6.5

Neutral

6.6–7.3

Slightly alkaline

7.4–7.8

Moderately alkaline

7.9–8.4

Strongly alkaline

8.5–7.0

Very strongly alkaline

> 9.0

मिट्टी का pH मान: लोगो के द्वारा पुछे जाने वाले प्रश्न

खेत की मिट्टी का pH मान कितना होता है?

खेत की मिट्टी का pH मान सामान्यत: 6.0-7.0 होता है।

मिट्टी के लिए कौन सा pH सबसे अच्छा है?

सबसे अच्छा pH मान मिट्टी के लिए आमतौर पर 6.5-7.0 होता है।

अच्छे फसल के लिए मिट्टी का pH मान 5.5-7.0 होना चाहिए किसान मिट्टी में चूना क्यों मिलाता है समझाएँ?

मिट्टी के pH को 5.5-7.0 में रखने के लिए चूना मिलाया जाता है क्योंकि इस रेंज में न्यूट्रल pH की मिट्टी में फसलों का अच्छा विकास होता है।

उपजाऊ मिट्टी का pH कितना होना चाहिए?

उपजाऊ मिट्टी का pH मान भी आमतौर पर 6.5 के बीच होना चाहिए.


Vermicompost meaning (वर्मीकम्पोस्ट) क्या है ? मुख्यतः केंचुए द्वारा तैयार …


जीव-अमृत क्या है ? (जीवामृत) -श्री सुभाष पालेकर जी एक …


मटका खाद बनाने की विधि मटका खाद(matka khad) के बारे …


नीमास्त्र ( नीम अस्त्र ) क्या है ? और इसे …


CVR soil तकनीक क्या है ? क्या मिट्टी के छिड़काव …


वेस्ट डी कंपोजर क्या है व इसको खेत में कैसे …


ऑर्गेनिक या प्राकृतिक खेती की शुरुआत कैसे करें ? जिस …


बोर्डो मिश्रण क्या है | इसे घर पर कैसे बना …

12 thoughts on “PH क्या है ? मिट्टी के PH की जांच घर पर कैसे करें |”

Leave a Comment