2024 में पॉलीहाउस पर सब्सिडी ?

2024 में पॉलीहाउस पर सब्सिडी : Polyhouse एक विशेष संरचना होती है जिसके लिए एक विशेष प्रकार का पॉलिथीन प्रयोग करके एक संरचना तैयार की जाती है | जिसके अंदर नियंत्रित पर्यावरण तापमान व परिस्थितियों के अंदर फसलें उगाई जाती हैं | इसकी संरचना के लिए आर-पार (पारदर्शी) देखने वाला पॉलिथीन  प्रयोग किया जाता है,

जो कि प्रकाश संश्लेषण और पौधों के विकास के लिए धूप देता है, जबकि हानिकारक जीवों से  फसल को प्रभावित ना करने का काम करता है।

उसके पॉलिथीन आवरण के कारण बाहरी मौसम से फसलों को बचाता है जैसे यदि बाहर बारिश है तो भी अंदर उसका कोई प्रभाव नहीं होता है क्योंकि पॉलिथीन का आवरण बारिश की बूंदों को अंदर आने से रोक के रखता है |

उसी प्रकार, तेज धूप में एक छाया का काम करेगा जिसके कारण अंदर का तापमान बाहर की अपेक्षा 5 से 10 डिग्री कम होगा | उसके उलट इसका आवरण अत्यधिक ठंड के मौसम में बाहर की ठंड को अंदर आने से रोकता है | जिसके कारण बाहर के तापमान से अंदर का तापमान  5 से 10 डिग्री अधिक गरम रहता है |

इसके कारण हम किसी भी मौसम में कोई भी फसल उगा सकते हैं | Polyhouse आवरण के कारण बाहरी कीट अंदर नहीं आ पाते हैं जिससे फसल है स्वस्थ बनी रहती है व बीमारियों के प्रकोप से बची रहती है | इसमें एक विशेष तरह की सिंचाई प्रणाली का प्रयोग किया जाता है

जिसे हम बूंद बूंद सिंचाई विधि (drip irrigation) कहते हैं जिससे जल प्रबंधन व खाद् प्रबंधन (वाटर मैनेजमेंट व फर्टिलाइजर मैनेजमेंट) करने में सहायक है [पॉलीहाउस पर सब्सिडी]|

पॉलीहाउस पर सब्सिडी

Table of Contents


पॉलीहाउस पर सब्सिडी कितनी मिलेगी (polyhouse subsidy)?

केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है | इसके तहत विभिन्न योजनाओं पर सब्सिडी प्रदान की जा रही है | जिसमें पॉलीहाउस पर सब्सिडी भी एक है |

इसमें केंद्र सरकार के द्वारा लगभग 50% सब्सिडी प्रदान की जाती है व कुछ राज्य सरकारें भी अलग से सब्सिडी प्रदान कर रहे हैं | जिससे किसानों को दोहरा लाभ होता है | ज्यादातर राज्य सरकारें पॉलीहाउस पर 10% से लेकर 25% तक सब्सिडी प्रदान कर रही हैं जिसमें केंद्र की सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली 50% सब्सिडी अलग से है | केंद्र सरकार व राज्य सरकार की सब्सिडी (polyhouse subsidy) मिलाकर लगभग 65% से 80% तक सब्सिडी मिलती है [पॉलीहाउस पर सब्सिडी|

लेकिन कुछ राज्य पोलीहाउस पर सब्सिडी प्रदान नहीं कर रहे हैं | यहाँ ध्यान देने वाली बात यह भी है की पहाड़ी इलाकों में सब्सिडी केंद्र सरकार के द्वारा 15% अधिक दी जाती हैं |

पॉलीहाउस पर सब्सिडी

पॉलीहाउस के अंदर पहली फसल उगाने के लिए कितनी सब्सिडी मिलेगी ?

सरकार अच्छी तरह समझती है कि पॉलीहाउस लगाने के लिए किसान को सब्सिडी चाहिए लेकिन उसके अंदर फसल लगाने के लिए भी एक निश्चित राशि दी जानी चाहिए ताकि किसान अच्छी किस्म की फसल की बिजाई कर सके और उसका रखरखाव कर सके [पॉलीहाउस पर सब्सिडी|

इसके लिए सरकार ने फसल संबंधी सब्सिडी को तीन भागों में विभाजित किया है |

सब्जी उगाने के लिए सब्सिडी

लगभग 2.8 लाख

फूल वह सजावटी पौधे उगाने के लिए सब्सिडी

4 लाख से 16 लाख

फल वाले पौधे उगाने के लिए सब्सिडी

No

(1 एकड़ के लिए)


पॉलीहाउस संरचना के प्रकार:-

  1. पंखा और पैड प्रणाली |
  2. स्वाभाविक रूप से हवादार प्रणाली|

पंखा और पैड प्रणाली:- 

जहां पर तापमान 35 डिग्री से अधिक रहता है वहां के लिए यह टेक्नोलॉजी उपयुक्त है | इस टेक्नोलॉजी में पंखो और एयर कंडीशन की सहायता से बाहर के तापमान से लगभग 10 डिग्री तक कम किया जा सकता है | फसलों पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है जिससे पैदावार अधिक होती है |

उत्तरी भारत के लिए यह टेक्नोलॉजी उपयुक्त है क्योंकि गर्मियों के मौसम में उत्तरी भारत में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता है | जिसमें फसलों के नष्ट होने की संभावना बढ़ जाती हैं या फसलों की ग्रोथ ठीक ढंग से नहीं होती है इसलिए यह टेक्नोलॉजी महंगी जरूर है लेकिन उपयुक्त है |

स्वाभाविक रूप से हवादार प्रणाली

i) ट्यूबलर संरचना :- यह टेक्नोलॉजी स्वाभाविक रूप से हवादार प्रणाली Polyhouse में से एक है | इस टेक्नोलॉजी में पोली हाउस बनाने के लिए लोहे की जंग रोधक पाइपों का प्रयोग किया जाता है और ट्यूबलर आकार की पोली हाउस संरचना मनाई जाती है | यह टेक्नोलॉजी दक्षिण भारत के लिए उपयुक्त है [पॉलीहाउस पर सब्सिडी|

लेकिन उत्तर भारत में गर्मियों के मौसम में एक से डेढ़ महीने के लिए मुश्किल करती है | क्योंकि उत्तर भारत में जब भी 40 डिग्री से तापमान ऊपर जाता है तब पोली हाउस के अंदर का तापमान और भी बढ़ जाता है | इसके लिए जून-जुलाई के मौसम में फसल न ली जाए तो ही बेहतर रहता है |

शरद ऋतु के लिए यह पोली हाउस उपयुक्त है क्योंकि जब तापमान 2 से 3 डिग्री के आसपास होता है तब भी पोली हाउस के अंदर का तापमान 10 से 12 डिग्री बना रहता है | जिससे फसलों की पैदावार अच्छे होती हैं |

ii) लकड़ी की संरचना:- पोलीहाउस बनाने के लिए लकड़ी की संरचना का प्रयोग वहां पर किया जाता है जिस क्षेत्र में लकड़ियों की उपलब्धता अधिक होती है | संरचना की ऊंचाई ट्यूबलर की अपेक्षा कम रहती है |

iii) बाँस की संरचना:- बांस का प्रयोग पोलीहाउस बनाने के लिए उन क्षत्रों में किया जाता है जहां पर उच्च कोटि का बांस आसानी से उपलब्ध हो व वायु का वेग अधिक ना रहता हो [पॉलीहाउस पर सब्सिडी|

पॉलीहाउस पर सब्सिडी

पॉलीहाउस में खेती के लाभ हैं:-

  • पोलीहाउस के अंदर फसल की पैदावार 6% से 10% तक अधिक होती है |
  • Polyhouse के अंदर बाहरी जलवायु का अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है |
  • पोलीहाउस के अंदर किसी भी फसल को, किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है |
  • इसमें फसलों को एक निश्चित तापमान पर उगाया जाता है | जिससे फसलों में नुकसान होने की संभावना कम होती है |
  • Polyhouse के आवरण के कारण बहरी कीट व कीड़े अंदर नहीं आ पाते हैं जिससे फसलें अच्छी और पैदावार अधिक होती है |
  • ड्रिप इरिगेशन (drip irrigation) की सहायता से जल प्रबंधन व उर्वरक प्रबंधन बड़े अच्छे ढंग से कर सकते हैं |
  • Polyhouse की सहायता से कम समय में अधिक उगाई जा सकती है |
  • पोलीहाउस के अंदर हम विदेशी सब्जियां (ब्रोकली लेट्यूस सैलेड लीफ इत्यादि) जो कि बाहरी वातावरण में नहीं उगाई जा सकती है | उनको बेचकर कर किसानों को बड़े अच्छे मूल्य प्राप्त होते हैं |
  • इसमें उगाई जाने वाली फसलों की गुणवत्ता अधिक अच्छी होती है जिसके कारण पोली हाउस के किसानों को फसलों के अच्छे मूल्य प्राप्त होते हैं [पॉलीहाउस पर सब्सिडी|

Polyhouse के अंदर कौन-कौन सी फसलें उगाई जा सकती हैं ?

सब्जियाँ

फूल

फल

रंगीन शिमला मिर्च

टूयूलिप

स्ट्राबेरी

उन्नत किस्म के टमाटर

गुलाब

पपीता

उन्नत किस्म के खीरा

जरबेरा

अंगूर

विदेशी पत्तागोभी

फॅर्न

आलूबुखरा

ब्रोकली

लिली

खुम्बानी

लेट्यूस

डेजी

सिट्रस

सैलेड लीफ

एन्थोरियम

 

स्कैवश

वैक्सफ्लावर

 

 

पॉलीहाउस पर सब्सिडी

पॉलीहाउस लगाने के लिए 1 एकड़ क्षेत्र में  कितना खर्च आएगा ?

Polyhouse की संरचना का खर्च की जानकारी के लिए सबसे पहले हमें यह देखना होगा कि उपरोक्त दी गई जानकारी में से पॉलीहाउस की कौन सी सरंचना हम अपने खेत में लगवाना चाहते हैं | साथ में सरकार द्वारा दी गई, केंद्र सरकार द्वारा दी गई सब्सिडी कितनी प्राप्त होती है, व राज्य सरकार द्वारा कितनी सब्सिडी दी जाती है |

यहां पर मान कर चलते हैं  कि केंद्र अगर सरकार से 50% सब्सिडी प्राप्त होगी और राज्य सरकार से 15% सब्सिडी प्राप्त होगी इसी जानकारी के हिसाब से हम  पॉली हाउस के खर्च की जानकारी प्राप्त करेंगे | आइए नीचे दिए गए चार्ट की सहायता से समझने की कोशिश करते हैं |

 

सरंचना

सब्सिडी

किसान का खर्च

1

पंखा और पैड प्रणाली

50 +15  %

25 से 28 लाख

2

ट्यूबलर संरचना

50 +15  %

18 लाख

3

 लकड़ी की संरचना

50 +15  %

7.5 लाख

4

 बाँस की संरचना

50 +15  %

5.5 लाख

उपरोक्त जो जानकारी दी गई है, वह 1 एकड़ एक के हिसाब से है | किसान के खर्च वाले कॉलम में जो संख्या दर्शाई गई हैं वह केवल 35% ही है बाकी खर्च केंद्र सरकार सब्सिडी (65%) के रूप में प्रदान करेगी जो कि यहां नहीं दर्शाई गई है | जहां पर राज्य सरकार सब्सिडी प्रदान नहीं कर रही है वहां पर खर्च लगभग 15% और बढ़ जाएगा |


पॉलीहाउस के लिए अप्लाई कहाँ करें ?

Polyhouse लगवाने के लिए आप अपने नजदीकी बागवानी विभाग National Horticulture board से संपर्क कर सकते हैं व अप्लाई कर सकते हैं | नीचे दी गई बागवानी विभाग की वेबसाइट पर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

https://www.nhb.gov.in/

पॉलीहाउस के लिए किसान ट्रेनिंग कहां से लें ?

पॉलीहाउस की ट्रेनिंग के लिए आप अपने नजदीकी बागवानी विभाग के अधिकारी से मिल सकते हैं या देश में सभी राज्यों में स्थापित इंडो–इजरायल प्रोजेक्ट ( indo-israel centre of excellence) पर पॉलीहाउस की ट्रेनिंग दी जाती है | जहां पर पॉलीहाउस की 4 दिन की ट्रेनिंग दी जाती है व लगभग ₹4500 फीस ली जाती है | जिसमें नर्सरी लगाने से लेकर फसलों की देखभाल व पॉलीहाउस के रखरखाव की पूरी जानकारी दी जाती है |


मेरी सलाह …………………..

किसान भाइयों, मेरी सलाह तो यहां पर यह है Polyhouse लगाने से पहले पॉलीहाउस से संबंधित ट्रेनिंग जरूर लें | अगर आपके आसपास में पॉलीहाउस में खेती करने वाला किसान है तो उन किसानों से मिले और उसके जानकारी प्राप्त करें जिन फसलों की वह खेती कर रहे हैं |

उनसे संबंधित आय व खर्च की जानकारी प्राप्त करें और यह भी समझे की आपके क्षेत्र में कौन सी फसलें ली जा सकती हैं | जैसे अगर आप गुलाब के फुल की खेती पॉलीहाउस में शुरू कर देते हैं लेकिन शहर बड़ा शहर आपसे काफी दूरी पर है तो आपके लिए मार्केटिंग करना मुश्किल हो जाएगा |

दूसरी बात है कि इसके लिए किसानों को एक बड़े निवेश की जरूरत पड़ती है | पहले इसका पॉलीहाउस का बजट बना ले -कितना खर्च आएगा, कितना सरकार से सब्सिडी मिलेगी उन सब चीजों के अध्ययन करने के बाद भी पोली हाउस की प्लानिंग करें |

क्योंकि मैंने अध्ययन में पाया है 70% से 80% लोग पॉलीहाउस लगाने के बाद उसे नष्ट कर देते हैं | क्योंकि ज्यादातर लोग पॉलीहाउस की साइंस को नहीं समझ पाते हैं उसके तापमान  मैनेजमेंट व खाद / पानी मैनेजमेंट को भी ठीक से नहीं समझ पाते हैं जिसके कारण किसानो को फसलों में नुकसान उठाना पड़ता है

किसान भाइयों को मैं यही कहूंगा पॉलीहाउस लगाने से पहले फसल का चयन करें | दूसरा आसपास के मार्केट का अध्ययन करें | तीसरा खर्च का अध्ययन भी भली-भांति कर ले |


पॉलीहाउस पर सब्सिडी: लोगो के द्वारा पुछे जाने वाले प्रश्न

पॉलीहाउस के लिए कितनी जमीन चाहिए?

पॉलीहाउस के लिए कम से कम 500 स्क्वायर मीटर (0.12 एकड़) की जमीन की आवश्यकता होती है.

एचपी सरकार द्वारा पॉलीहाउस पर कितनी सब्सिडी दी जाती है?

सब्सिडी की राशि और शर्तें राज्य सरकार के नीतिओं के आधार पर बदलती हैं, इसलिए स्थानीय खेती विभाग से जानकारी प्राप्त करें.

राजस्थान में पॉलीहाउस सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया और शर्तों की जानकारी खेती विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखें.

मुझे ग्रीनहाउस सब्सिडी कैसे मिलेगी?

ग्रीनहाउस सब्सिडी के लिए स्थानीय खेती विभाग की वेबसाइट पर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें.

मुझे महाराष्ट्र में पॉलीहाउस सब्सिडी कैसे मिल सकती है?

स्थानीय खेती विभाग से महाराष्ट्र में पॉलीहाउस सब्सिडी के बारे में जानकारी प्राप्त करें.

पॉलीहाउस में सबसे कीमती फसल कौन सी लगाई जाती है?

आमतौर पर सीडलेस खीरा, टमाटर, कैप्सिकम, और सुनहरे खरबूज़े पॉलीहाउस में लगाई जाने वाली कीमती फसलें होती हैं

 धन्यवाद |


Vermicompost meaning (वर्मीकम्पोस्ट) क्या है ? मुख्यतः केंचुए द्वारा तैयार …

पंचगव्य क्या है, इसे कैसे बनाएं और कैसे कृषि में …
[hfe_template id=’17’]

3 thoughts on “2024 में पॉलीहाउस पर सब्सिडी ?”

Leave a Comment